Advertisement
ट्रेन में असम की महिला से छेड़खानी, दो गिरफ्तार
बरौनी : पूर्व-मध्य रेल के बछवाड़ा-बरौनी रेलखंड पर शुक्रवार की अहले सुबह 12502 डाउन नयी दिल्ली-गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सफर कर रहे दो मनचले ने असम निवासी एक महिला रेलयात्री से छेड़खानी की. छेड़खानी से आहत महिला रेलयात्री की शोर-शराबा सुन कर ट्रेन में सफर कर रहे रेलयात्रियों ने दोनों […]
बरौनी : पूर्व-मध्य रेल के बछवाड़ा-बरौनी रेलखंड पर शुक्रवार की अहले सुबह 12502 डाउन नयी दिल्ली-गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सफर कर रहे दो मनचले ने असम निवासी एक महिला रेलयात्री से छेड़खानी की. छेड़खानी से आहत महिला रेलयात्री की शोर-शराबा सुन कर ट्रेन में सफर कर रहे रेलयात्रियों ने दोनों मनचले की जम कर पिटाई कर दी. घटना की सूचना रेल अधिकारियों को दी गयी. बाद में रेलयात्रियों की शिकायत पर बरौनी जंकशन पर ट्रेन रुकते ही जीआरपी ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.
पीड़ित महिला का फर्द बयान जीआरपी कटिहार में दर्ज कराया गया है. जीआरपी बरौनी के थाना अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एस वन कोच के बर्थ संख्या 41 पर असम निवासी लगभग 22 वर्षीया महिला रेलयात्री पूर्णिमा पासवान सफर कर रही थी.
ट्रेन के उसी कोच में बर्थ संख्या 42 और 43 पर छेड़खानी के आरोपित दोनों युवक भी सफर कर रहे थे. अहले सुबह लगभग चार बजे महिला रेल यात्री अपने बर्थ पर सोयी हुई थी.इसी दौरान दोनों मनचले महिला से छेड़खानी करना शुरू कर दिया. ट्रेन में महिला रेलयात्री की शोर शराबा सुन कर मौके पर ही लोगों ने दोनों बदमाशों की जमकर पिटाई कर दी.बाद में आरोपित दोनों बदमाशों को बरौनी जंकशन पर जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया. रेल पुलिस ने बताया कि ट्रेन में महिला रेलयात्री के साथ छेड़खानी के आरोपित बदमाशों की पहचान पूर्णिया जिला के कसबा गांव निवासी मो आबिद और मो रिजवान के रूप में किया गया है.जीआरपी थाना बरौनी में रेल पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है.रेल पुलिस ने बताया कि महिला का फर्द बयान आने के बाद संबंधित रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर छेड़खानी के आरोपित दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया जायेगा. घटना के संबंध में रेल पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement