23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

घायल भाजपा नेता को देखने के लिए उमड़ी भीड़

बेगूसराय व खगडि़या की सीमा पर अवस्थित अलौली में अपराधियों ने भाजपा नेता को किया घायल भाजपा नेता की जान बचाने में जुटा ऐलेक्सिया अस्पताल बेगूसराय(नगर) : बेगूसराय और खगडि़या जिले की सीमा पर अवस्थित अलौली में अपराधियों ने पूर्व भाजपा प्रत्याशी कमलदेव चौपाल को गोली मार कर घायल कर दिया. गंभीर अवस्था में भाजपा […]

बेगूसराय व खगडि़या की सीमा पर अवस्थित अलौली में अपराधियों ने भाजपा नेता को किया घायल

भाजपा नेता की जान बचाने में जुटा ऐलेक्सिया अस्पताल
बेगूसराय(नगर) : बेगूसराय और खगडि़या जिले की सीमा पर अवस्थित अलौली में अपराधियों ने पूर्व भाजपा प्रत्याशी कमलदेव चौपाल को गोली मार कर घायल कर दिया. गंभीर अवस्था में भाजपा नेता को इलाज के लिए ऐलेक्सिया अस्पताल में भरती कराया गया है. जहां डॉ धीरज शांदिल्या के नेतृत्व में इलाज चल रहा है. अस्पताल के निदेशक डॉ धीरज ने बताया कि भाजपा नेता की स्थिति गंभीर है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि भाजपा नेता कहीं जा रहे थे.
इसी क्रम में अपराधियों ने उन पर गोली चला दी.घटना के बाद घायल भाजपा नेता को उक्त अस्पताल लाया गया. इधर अलौली में पूर्व भाजपा प्रत्याशी को अपराधियों के द्वारा गोली मार कर घायल कर देने की खबर मिलते ही बेगूसराय जिले के भाजपा नेताओं की टीम अस्पताल पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. विधान पार्षद सह भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार ने अस्पताल पहुंच कर घायल भाजपा नेता की स्थिति के बारे में चिकित्सकों की टीम से बात की.
इधर भाजपा जिलाध्यक्ष जयराम दास समेत अन्य जिला भाजपा के नेता अस्पताल पहुंच कर घायल भाजपा नेता के बारे में जानकारी प्राप्त की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें