रामेश्वर सिंह की मनायी गयी जयंती तसवीर-माल्यार्पण करते भाकपा नेतातसवीर-17तेघड़ा. पूर्व विधायक सह गोवा मुक्ति आंदोलन के योद्धा स्व रामेश्वर सिंह की जयंती पर शुक्रवार को प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में भाकपा कार्यकर्ताओं ने प्रभातफेरी निकाली. इस मौके पर अंचल कार्यालय रामेश्वर स्मारक भवन में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमलोगों ने स्व सिंह की तसवीर पर फूल-माला चढ़ा कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सह भाकपा के पूर्व राज्य सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व रामेश्वर मन, कर्म और वचन तीनों से कम्युनिस्ट थे. उनके आदर्शों को अपना कर ही वामपंथ को मजबूत किया जा सकता है. इस मौके पर अंचल मंत्री प्रदीप राय, किसान नेता दिनेश सिंह, रामरतन सिंह, रवींद्र कुमार, जुलूम सिंह, राम उचित पासवान, विमला देवी समेत अन्य लोगों ने अपने विचारों को रखा.
BREAKING NEWS
रामेश्वर सिंह की मनायी गयी जयंती
रामेश्वर सिंह की मनायी गयी जयंती तसवीर-माल्यार्पण करते भाकपा नेतातसवीर-17तेघड़ा. पूर्व विधायक सह गोवा मुक्ति आंदोलन के योद्धा स्व रामेश्वर सिंह की जयंती पर शुक्रवार को प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में भाकपा कार्यकर्ताओं ने प्रभातफेरी निकाली. इस मौके पर अंचल कार्यालय रामेश्वर स्मारक भवन में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमलोगों ने […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement