कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की बैठक बेगूसराय (नगर). जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष लखन पासवान की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक चौधरी के द्वारा बनाये गये प्रखंडों में अध्यक्ष पद पर अनुसूचित जाति के एक भी व्यक्ति को प्रखंडों में अध्यक्ष पद पर नामित नहीं किये जाने को लेकर रोष प्रकट किया गया. श्री पासवान ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का उक्त निर्णय गैर जिम्मेदारना, अलोकतांत्रिक व कांग्रेस आलाकमान के द्वारा निर्धारित मापदंडों के विपरीत है. इस बात की शिकायत पत्र के माध्यम से कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, बिहार प्रभारी डॉ सीपी जोशी से की गयी है. श्री पासवान ने प्रदेश अध्यक्ष के उक्त निर्णय को रद्द कर दलित, पिछड़े तथा अन्य वर्गों से समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी देने की मांग की .बैठक में अरविंद पासवान, साखीचंद मल्लिक, संगीता चौधरी, लालबाबू सदा, संतोष पासवान, रामजी रजक, बाल्मीकि सदा, रामसुमिरन राउत समेत अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे.
कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की बैठक
कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की बैठक बेगूसराय (नगर). जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष लखन पासवान की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक चौधरी के द्वारा बनाये गये प्रखंडों में अध्यक्ष पद पर अनुसूचित जाति के एक भी व्यक्ति […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement