28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रूसी क्रांति की स्मृति में हुई परिचर्चा व कवि गोष्ठी

रूसी क्रांति की स्मृति में हुई परिचर्चा व कवि गोष्ठी बेगूसराय (नगर). जनवादी लेखक संघ के तत्वावधान में रूसी क्रांति की स्मृति में परिचर्चा और कवि गोष्ठी का आयोजन सत्यदेव भवन अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ भवन, पावर हाउस रोड, बेगूसराय में हुआ. इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कवि आनंद रमण ने की. संचालन डॉ निरंजन कुमार ने […]

रूसी क्रांति की स्मृति में हुई परिचर्चा व कवि गोष्ठी बेगूसराय (नगर). जनवादी लेखक संघ के तत्वावधान में रूसी क्रांति की स्मृति में परिचर्चा और कवि गोष्ठी का आयोजन सत्यदेव भवन अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ भवन, पावर हाउस रोड, बेगूसराय में हुआ. इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कवि आनंद रमण ने की. संचालन डॉ निरंजन कुमार ने किया. मौके पर समाजसेवी रवींद्र सिंह ने कहा कि आज मेहनकश वर्ग पर पूंजीवादी हमले बढ़े हैं. इस दौर में रूसी क्रांति की प्रासंगिकता है. मेहनतकशों की एकता के बल पर ही बुनियादी परिवर्तन किया जा सकता है. जलेस के जिलाध्यक्ष डॉ भगवान प्रसाद सिन्हा ने अपने शोधपूर्ण वक्तव्य में कहा कि सामंतवाद और पूंजीवाद के विरुद्ध विजय पा सकते हैं. रूसी क्रांति दुनिया के इतिहास में पहली रक्तहीन क्रांति थी. जिसने मजदूर, किसानों, महिलाओं व नौजवानों को सत्ता में भागीदारी दिलायी. इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ सीताराम प्रभंजन, गीतकार दीनानाथ सुमित्र, विनीताभ, अभिनंदन झा, कवयित्री सीमा संगसार, प्रभा कुमारी, डॉ चंद्रशेखर, विनोद बिहारी, पंकज कुमार, सुरेश प्रसाद सिंह आदि ने अपने-अपने विचारों को रखा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें