30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

निगम कर्मियों ने आयुक्त को बनाया बंधक

बेगूसराय (नगर) : नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही. कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. कर्मियों ने निगम प्रशासन पर धमकाने व अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया. हालांकि, निगम प्रशासन ने इस तरह की बात से साफ इनकार किया. निगम कर्मियों ने सोमवार को […]

बेगूसराय (नगर) : नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही. कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. कर्मियों ने निगम प्रशासन पर धमकाने व अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया. हालांकि, निगम प्रशासन ने इस तरह की बात से साफ इनकार किया.
निगम कर्मियों ने सोमवार को बेगूसराय नगर निगम के आयुक्त मोहन प्रकाश मधुकर की गाड़ी को रोक कर बंधक बना लिया. कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार आवाज बुलंद भी की. कुछ हड़ताली कर्मी गाड़ी के आगे सो गये. इससे वहां अफरा-तफरी मच गयी. इस मौके पर सदर एसडीओ विनय कुमार सिंह एवं सदर डीएसपी राजकिशोर सिंह पहुंच कर कर्मचारियों को समझा-बुझा कर शांत किया. हड़ताल को संबोधित करते हुए अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष शशिकांत राय ने कहा कि निगम कर्मचारियों के साथ निगम प्रशासन का रवैया ठीक नहीं है. उन्होंने जिला प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की.
नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गिरीश कुमार सिंह ने कहा कि निगम प्रशासन की दमनात्मक कार्रवाई व अभद्र भाषा के प्रयोग से निगम के कर्मचारी डरनेवाले नहीं हैं. जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी.
निगम कर्मचारी संघ के जिला मंत्री दिलीप मल्लिक ने कहा कि निगम प्रशासन के विरोध में हमारा आंदोलन और तेज होगा. धरने को कर्मचारी नेता गौतम कुमार, राजेश्वर सिंह, विजय कुमार सिंह, अमरदीप कुमार, अजय कुमार सिंह समेत अन्य कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया. कर्मचारियों की हड़ताल से निगम के कई वार्डो में पसरी गंदगी से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें