विधान परिषद चुनाव को लेकर लोजपा ने की बैठक तसवीर-बैठक को संबोधित करते लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंहतसवीर-2(आवश्यक)भगवानपुर . वर्तमान विधान पार्षद रजनीश कुमार ने बेगूसराय और खगडि़या जिले के पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज सड़क से लेकर सदन तक बुलंद की. चाहे जनप्रतिनिधियों के वेतन व भत्ता का सवाल हो या उनके मान-सम्मान की बात हो, बढ़-चढ़ कर इस मुद्दे को उन्होंने उठाया. इसी का नतीजा है कि दोनों जिलों के पंचायत प्रतिनिधि एनडीए के प्रत्याशी को एक बार फिर अपना आशीर्वाद देने का मन बना चुके हैं. उक्त बातें विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र के चंदौर ग्राम में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहीं. लोजपा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी बनती है कि एनडीए प्रत्याशी की जीत के लिए घर-घर जाकर पंचायत प्रतिनिधियों को हकीकत बताएं. एनडीए के प्रत्याशी की जीत होती है तो आनेवाले समय में बेगूसराय एवं खगडि़या का विकास होगा. इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष चंदन कुमार, जिला महासचिव शिव कुमार चौधरी, पंचायत समिति सदस्य इंदू देवी, झपसू साह, वार्ड सदस्य हिमांशु शेखर, उपमुखिया मोती लाल रजक, राजेश साह, प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान समेत अन्य लोजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे. विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में कई पंचायतों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया.
रजनीश ने प्रतिनिधियों का सम्मान बढ़ाया : विनय
विधान परिषद चुनाव को लेकर लोजपा ने की बैठक तसवीर-बैठक को संबोधित करते लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंहतसवीर-2(आवश्यक)भगवानपुर . वर्तमान विधान पार्षद रजनीश कुमार ने बेगूसराय और खगडि़या जिले के पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज सड़क से लेकर सदन तक बुलंद की. चाहे जनप्रतिनिधियों के वेतन व भत्ता का सवाल हो या उनके मान-सम्मान […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement