28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

विकसित बिहार बनायेगी भाजपा : डॉ भोला

बेगूसराय विधानसभास्तरीय कार्यकर्ता कार्यशला का आयोजनतसवीर- कार्यशाला को संबोधित करते सांसद डॉ भोला सिंहतसवीर-21नीमाचांदपुरा . भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो विकसित बिहार का सपना पूरा करेगी. कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी. उक्त बातें बेगूसराय के सांसद डॉ भोला सिंह ने शुक्रवार को चंद्रमा अशर्फी महाविद्यालय, खम्हार में […]

बेगूसराय विधानसभास्तरीय कार्यकर्ता कार्यशला का आयोजनतसवीर- कार्यशाला को संबोधित करते सांसद डॉ भोला सिंहतसवीर-21नीमाचांदपुरा . भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो विकसित बिहार का सपना पूरा करेगी. कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी. उक्त बातें बेगूसराय के सांसद डॉ भोला सिंह ने शुक्रवार को चंद्रमा अशर्फी महाविद्यालय, खम्हार में बेगूसराय विधानसभास्तरीय कार्यकर्ता कार्यशाला में कहीं. सांसद ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेसमुक्त भारत बनाने का सपना पूरा किया. अब बिहार में भी भाजपा का कमल खिलेगा. सांसद ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव को मिशन के रू प में लेते हुए इसमें जुटने का आह्वान किया. महनार के विधायक अच्यूतानंद सिंह ने कहा कि गांवों में पंचायतस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा. यह कार्यक्रम 16 से 30 मई तक होगा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुलायम की गोद व लालू के चरण में सरकार चला रहे हैं. इससे मुक्ति के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से ही मेहनत करनी होगी. अध्यक्षता बरौनी मंडल अध्यक्ष फुलेना राय ने की. संचालन वीरपुर अध्यक्ष रंजीत ने किया. मौके पर पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, उत्तरी मंडल अध्यक्ष सुनील मुन्ना, नगर के अध्यक्ष राजेश सोनी, अनिल भारती, आशुतोष पोद्दार हीरा आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें