Advertisement
कांग्रेस का विवाद सतह पर पहुंचा
बेगूसराय(नगर) : बेगूसराय जिला कांग्रेस में नये अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस में बढ़ रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिला कांग्रेस में इन दिनों दो खेमा अपनी-अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने में जुट गया है. वर्तमान जिलाध्यक्ष के खेमे में कांग्रेस के कुछ पुराने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अधिकांश संख्या में युवा […]
बेगूसराय(नगर) : बेगूसराय जिला कांग्रेस में नये अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस में बढ़ रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिला कांग्रेस में इन दिनों दो खेमा अपनी-अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने में जुट गया है. वर्तमान जिलाध्यक्ष के खेमे में कांग्रेस के कुछ पुराने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अधिकांश संख्या में युवा एवं नये चेहरे हैं. वहीं दूसरे गुट में अधिकांश जिला स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ता जिसमें पूर्व विधायक रामदेव राय, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय कुमार साजर्न, शांति स्वामी, रामविलास सिंह समेत अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं.
देखना है कि अलग-अलग गुटों में बंट कर कांग्रेस का संगठन जिले में मजबूत हो सकता है या फिर कांग्रेस की नैया इसी तरह से डूबती नजर आयेगी. इसी कड़ी में जिला कांग्रेस के विक्षुब्ध कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक होटल आनंद के सभागार में कांग्रेस के पूर्व वरीय उपाध्यक्ष रामविलास सिंह की अध्यक्षता में की गयी. विक्षुब्ध कार्यकर्ताओं ने प्रदेश एवं जिला कांग्रेस के नेतृत्व के कार्यकलाप की जम कर आलोचना की. विक्षुब्ध कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि प्रखंड में पद यात्रा कर भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध किया जायेगा.
बैठक में पूर्व मंत्री रामदेव राय, पूर्व अध्यक्ष अभय कुमार सिंह साजर्न, शांति स्वामी, रामसरोबर सिंह, चुनचुन राय, वाल्मीकि सिंह, महेश सिंह, लखन पासवान, मुरलीधर मुरारी, नारायण सिंह, सुबोध कुमार, सुबोध प्रसाद सिंह, संजय सिंह, उमेश सिंह, ब्रजेश कुमार प्रिंस समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे. रामविलास सिंह को जिले में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए संयोजक बनाया गया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement