22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नौ नाटकों का होगा मंचन

विश्व रंगमंच दिवस पर 27 से 31 मार्च तक होगा रंग संगम तसवीर- कार्यक्रम की जानकारी देते आयोजन समिति के पदाधिकारीतसवीर-17(आवश्यक)बीहट़ विश्व रंगमंच दिवस पर 27-31 मार्च तक बीहट में नाटकों का रंग संगम होगा. इसमें छह राज्यों के कुल नौ नाटकों का मंचन किया जायेगा. उक्त जानकारी आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन के अध्यक्ष […]

विश्व रंगमंच दिवस पर 27 से 31 मार्च तक होगा रंग संगम तसवीर- कार्यक्रम की जानकारी देते आयोजन समिति के पदाधिकारीतसवीर-17(आवश्यक)बीहट़ विश्व रंगमंच दिवस पर 27-31 मार्च तक बीहट में नाटकों का रंग संगम होगा. इसमें छह राज्यों के कुल नौ नाटकों का मंचन किया जायेगा. उक्त जानकारी आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभु साह व सचिव गणेश गौरव ने संयुक्त रू प से दी. उन्होंने बताया कि 27 से 31 मार्च तक मध्य विद्यालय में प्रतिदिन संध्या 7 बजे से नाटकों का मंचन किया जायेगा. प्रतिदिन संध्या 5 बजे से बिहार के विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं के द्वारा नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन किया जायेगा. नाटक मंचन की शृंखला में 27 मार्च को निर्माण, कला मंच पटना की ओर से संजय उपाध्याय निर्देशित विदेशिया, 28 मार्च को रायगढ़ इप्टा द्वारा हीरामणिपुरी निर्देशित मोंगरा जीयत हावे और अभिनय रंगमंच हिसार हरियाणा की मनीष जोशी निर्देशित नाटक पतलून का मंचन किया जायेगा, जबकि 29 मार्च को सिंगल थियेटर, गुवाहाटी, असम के निर्देशक बहारू ल इसलाम द्वारा आकाश नाटक, वहीं गणेश गौरव द्वारा निर्देशित बंद रास्तों के बीच मेघना की प्रस्तुति की जायेगी. इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि उद्घाटन दिवस पर पांच सौ लोक कलाकारों का लोक वाद्य यंत्रों के साथ पारंपरिक वेश भूषा में रंगारंग लोक रंग यात्रा निकाली जायेगी. इस मौके पर आयोजन समिति के स्वागताध्यक्ष बीहट नगर पर्षद के मुख्य पार्षद राजेश कुमार टुना, राज कुमार सिंह राजू, संरक्षक संजय कुमार ललन, शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष रू पेश, श्यामनंदन सिंह पन्नालाल समेत एवं अन्य लोग उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें