हर चौक-चौराहे पर अलाव की व्यवस्था करने का निर्देशबरौनी. पूर्व मध्य रेल के बरौनी जंकशन के मुख्य टिकट घर परिसर में गुरुवार को रात में ठंड से ठिठुर रहे लगभग तीन दर्जन गरीब-गुरबा लोगों के बीच डीएम सीमा त्रिपाठी के द्वारा कंबल वितरण किया गया. बेगूसराय के सदर एसडीओ सत्यप्रकाश मिश्र ने बताया कि जिला प्रशासन की टीम बरौनी की ओर निकली. और रास्ते में गरीब व असहाय लोग को कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से कंबल दिया गया. इस दौरान जिलाधिकारी बेगूसराय ने विभिन्न चौक-चौराहे पर जल रही अलाव व्यवस्था का भी जायजा लिया. इस अवसर पर बेगूसराय के सदर एसडीओ सत्यप्रकाश मिश्र, सदर प्रखंड के बीडीओ रवि कुमार, बरौनी के बीडीओ ओम राजपूत सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और रेड क्रॉस सोसाइटी के चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित थे. वहीं बरौनी प्रखंड कार्यालय के निकट महादलित टोला में भी डीएम सीमा त्रिपाठी के द्वारा गरीब-गुरबा लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. स्थानीय अधिकारियों को हर चौक-चौराहे पर अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया.
BREAKING NEWS
बरौनी रेल परिसर में डीएम ने किया कंबल का वितरण
हर चौक-चौराहे पर अलाव की व्यवस्था करने का निर्देशबरौनी. पूर्व मध्य रेल के बरौनी जंकशन के मुख्य टिकट घर परिसर में गुरुवार को रात में ठंड से ठिठुर रहे लगभग तीन दर्जन गरीब-गुरबा लोगों के बीच डीएम सीमा त्रिपाठी के द्वारा कंबल वितरण किया गया. बेगूसराय के सदर एसडीओ सत्यप्रकाश मिश्र ने बताया कि जिला […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement