अनियमितता की शिकायत पर डीलरों के यहां की गयी छापेमारीगढ़हारा . जिलाधिकारी बेगूसराय सीमा त्रिपाठी के निर्देश पर मंगलवार को तेघड़ा प्रखंड की बारों दक्षिणी एवं उत्तरी पंचायतों में अनियमितता को लेकर औचक छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी अभियान में जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार उपाध्याय, एमओ कमलेश कुमार सिंह, एवं जिला प्रबंधक राज्य निगम खाद्य पदाधिकारी कपलेश्वर मंडल के संयुक्त अभियान में पांच जनवितरण प्रणाली दुकानों पर औचक छापेमारी की गयी. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, मंजु चौधरी एवं अशोक चौधरी की दुकानें छापेमारी के दौरान बंद पायी गयीं. छापेमारी अभियान से डीलरों में हड़कंप मचा रहा. इस संबंध में डीएसओ संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि तेघड़ा प्रखंड के अंतर्गत डीलरों के विरुद्ध लगातार शिकायतें मिल रही थीं. जिलाधिकारी के निर्देश पर औचक छापेमारी की गयी. श्री उपाध्याय ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों के शिकायत पर कार्रवाई की गयी.उन्होंने लोगों के अनुसार अधिक मूल्य पर राशन देना, मात्रा कम देना, राशन कार्ड पर मनमानी तरीके से प्रविष्ट करने का आरोप लगाया. बंद पायी गयीं सभी दुकानों के डीलरों पर कार्रवाई करने की उन्होंने बात कही. श्री उपाध्याय ने इन चारों डीलरों की अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा करते हुए अगली कार्रवाई हेतु एसडीओ के पास भेजने की बात कही.
BREAKING NEWS
चारों डीलरों की अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा
अनियमितता की शिकायत पर डीलरों के यहां की गयी छापेमारीगढ़हारा . जिलाधिकारी बेगूसराय सीमा त्रिपाठी के निर्देश पर मंगलवार को तेघड़ा प्रखंड की बारों दक्षिणी एवं उत्तरी पंचायतों में अनियमितता को लेकर औचक छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी अभियान में जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार उपाध्याय, एमओ कमलेश कुमार सिंह, एवं जिला प्रबंधक राज्य निगम […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement