हाइटेक हो रहे जमाने का असर अब सरकारी कामकाज पर भी सिर चढ़कर बोलने लगा

बेगूसराय : हाइटेक हो रहे जमाने का असर अब सरकारी कामकाज पर भी सिर चढ़कर बोलने लगा है. सरकारी दफ्तरों में हाकिमों की हाजिरी में मोबाइल एप पर नयी तकनीक के जरिये ई-अटेंडेंस की व्यवस्था होने लगी है. पहली शुरुआत पांच जुलाई से आईसीडीएस ऑफिस से की गयी है. जहां आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन को […]
बेगूसराय : हाइटेक हो रहे जमाने का असर अब सरकारी कामकाज पर भी सिर चढ़कर बोलने लगा है. सरकारी दफ्तरों में हाकिमों की हाजिरी में मोबाइल एप पर नयी तकनीक के जरिये ई-अटेंडेंस की व्यवस्था होने लगी है. पहली शुरुआत पांच जुलाई से आईसीडीएस ऑफिस से की गयी है. जहां आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन को लेकर ई-अटेंडेंस व्यवस्था लागू की गयी है. सभी सीडीपीओ को कार्य अवधि समाप्त होने के बाद अपनी उपस्थिति इस व्यवस्था के तहत भेजनी होगी. समाज कल्याण विभाग (बिहार)से आइसीडीएस के प्रोग्राम पदाधिकारी (डीपीओ), बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग दफ्तर के सहायक निदेशक एवं सभी सीडीपीओ को ई-अटेंडेंस एप के माध्यम से अटेंडेंस बनाने और अपलोड करने के निर्देश दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




