27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

22 सदस्यीय प्रखंड महिला मंच का किया गठन

साहेबपुरकमाल : भाजपा साहेबपुरकमाल पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने संगठन विस्तार करते हुए 22 सदस्यीय प्रखंड महिला मंच का गठन किया है. संगठन में एक अध्यक्ष, 4 उपाध्यक्ष, एक मंडल महामंत्री, चार मंडल मंत्री, एक कोषाध्यक्ष के अलावा 11 कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किये गये हैं . भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बताया कि रघुनाथपुर […]

साहेबपुरकमाल : भाजपा साहेबपुरकमाल पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने संगठन विस्तार करते हुए 22 सदस्यीय प्रखंड महिला मंच का गठन किया है. संगठन में एक अध्यक्ष, 4 उपाध्यक्ष, एक मंडल महामंत्री, चार मंडल मंत्री, एक कोषाध्यक्ष के अलावा 11 कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किये गये हैं .

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बताया कि रघुनाथपुर की सुनीता देवी को महिला मंच का मंडल अध्यक्ष बनाया गया. जबकि सरिता देवी, सोनम कुमारी, नीतू कुमारी, कामो देवी को मंडल उपाध्यक्ष, कंचन देवी को मंडल महामंत्री, रेखा देवी, रुणा देवी, कृष्णा देवी, फूल कुमारी को मंडल मंत्री और रीता देवी को महिला मंच का कोषाध्यक्ष बनाया गया है. कार्य समिति में बबीता देवी, साजो देवी, नीतू देवी, सुदामा देवी, कंचन देवी, मंती देवी, उर्वशी देवी, फुआ देवी, राजो देवी, विमल देवी और कारी देवी को रखा गया है. मंडल अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के गरीबों, युवाओं, किसानों, के साथ महिलाओं के हित में बड़े-बड़े फैसले लिये हैं.

जिससे दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है. देश तरक्की के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. केंद्र सरकार की इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में महिला संगठन महती भूमिका निभायेंगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें