21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

16 कलाकार हुए सम्मानित

कार्यक्रम. कीर्तन सम्राट की मनायी गयी 22 वीं पुण्यतिथि बीहट : बीहट के इंद्रपुरी ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में दिनकर फिल्म सिटी,बेगूसराय के बैनर तले कीर्तन सम्राट स्मृति शेष बिंदेश्वरी सिंह की 22वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. फिल्मकारों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों सहित अन्य लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धासुमन निवेदित किये. वहीं इस अवसर पर सिनेमा के […]

कार्यक्रम. कीर्तन सम्राट की मनायी गयी 22 वीं पुण्यतिथि

बीहट : बीहट के इंद्रपुरी ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में दिनकर फिल्म सिटी,बेगूसराय के बैनर तले कीर्तन सम्राट स्मृति शेष बिंदेश्वरी सिंह की 22वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. फिल्मकारों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों सहित अन्य लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धासुमन निवेदित किये. वहीं इस अवसर पर सिनेमा के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जिले के 16 सिने कलाकारों को कीर्तन सम्राट बिंदेश्वरी सिंह कला सम्मान से सम्मानित किया गया. इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू जिलाध्यक्ष भूमिपाल राय, वरिष्ठ साहित्यकार चांद मुसाफिर, दिनकर फिल्म सिटी के संयोजक सह फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप, वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल पतंग,पत्रकार आनंद रमण, बासुकी नाथ सिंह,कीर्तन सम्राट के पुत्र समाजसेवी विद्यासागर सिंह ने संयुक्त रूप से किया.
सम्मानित होने वाले कलाकारों में फिल्म निर्देशक सागर सिन्हा (इटवा), फिल्म अभिनेता सुधीर कुमार (खम्हार), अभिनेता सुंदरम गांधी (बाघी), अभिनेता पंकज गौतम (रामदीरी), अभिनेता अरु ण शांडिल्य (मोहन एघु), कार्यकारी निर्माता राकेश महंत (दुलारपुर), कथाकार अरविंद पासवान (बाघी), लोक गायक बबलू आनंद (मटिहानी), अभिनेता रंजीत गुप्त (समसा), गायक अजय अनंत (मंसूरचक), नृत्य निर्देशक शशि साहनी (चांदपुरा), अभिनेत्री लता सिंह (कोठिया), पटकथा-संवाद लेखक विदेशी शर्मा (बाघी), अभिनेता तालीम फरिश्ता (बलिया), चर्चित गीतकार रामा मौसम(शामहो) व फिल्म पीआरओ सर्वेश कश्यप (बरौनी) शामिल हैं. मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार चांद मुसाफिर ने कहा कि कीर्तन सम्राट ने अपनी अनोखी विधा से राष्ट्रीय फलक पर बिहार को गौरवान्वित किया है.कार्यक्र म की अध्यक्षता विद्यासागर सिंह और संचालन युवा सामाजिक कार्यकर्ता रामकृष्ण ने किया. मौके पर कीर्तन सम्राट के पौत्र परमानंद दास उर्फ महंत पप्पू जी, भाजपा नेता विवेक गौतम, मनोज शर्मा, मुकेश झा, संतोष कुमार बादल, विमला देवी, ललन कुमार,डीएन ब्रह्मचारी, रामाश्रय सिंह आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें