महामहिम की एक झलक पाने के लिए जुटे ग्रामीण

बांका : गुरुधाम आश्रम में राष्ट्रपति को देखने व सुनने के लिए आस-पास गांव के कई गांवों के लोग जुटे थे. ग्रामीण भी एक नजर महामहिम को देखना चाह रहे थे. लेकिन प्रशासनिक कारणों से ग्रामीणों की यह आस धरी की धरी रह गयी. आश्रम के बगलगीर बगडुम्मा, तेतरिया, बागमारी व झपनियां सहित कई गांवों […]
बांका : गुरुधाम आश्रम में राष्ट्रपति को देखने व सुनने के लिए आस-पास गांव के कई गांवों के लोग जुटे थे. ग्रामीण भी एक नजर महामहिम को देखना चाह रहे थे. लेकिन प्रशासनिक कारणों से ग्रामीणों की यह आस धरी की धरी रह गयी. आश्रम के बगलगीर बगडुम्मा, तेतरिया, बागमारी व झपनियां सहित कई गांवों के लोग खासकर महिलाएं राष्ट्रपति को देखने के लिए पहुंची थी. राष्ट्रपति के कार्यक्रम समाप्ति के बाद जैसे ही सुरक्षा व्यवस्था ढील हुई वैसे ही ग्रामीण गुरुधाम के अंदर प्रवेश कर गये. हालांकि इन ग्रामीणों को प्रशासन के द्वारा रोका भी नहीं गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




