बहदिया में वाहन की ठोकर से छात्र घायल

कटोरिया : कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर बहदिया मोड़ के निकट शुक्रवार की देर अज्ञात सुमो गाड़ी के धक्के से एक छात्र जख्मी हो गया. जख्मी विकास कुमार (10वर्ष) पिता छतरू यादव ग्राम बरमसिया (दामोदरा पंचायत) को परिजनों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक डा. दीपक भगत द्वारा उसका प्राथमिक उपचार […]
कटोरिया : कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर बहदिया मोड़ के निकट शुक्रवार की देर अज्ञात सुमो गाड़ी के धक्के से एक छात्र जख्मी हो गया. जख्मी विकास कुमार (10वर्ष) पिता छतरू यादव ग्राम बरमसिया (दामोदरा पंचायत) को परिजनों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक डा. दीपक भगत द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया.
जख्मी छात्र का बायां पैर टूट गया है. जानकारी के अनुसार संत जेवियर्स स्कूल कटोरिया के वर्ग यूकेजी का छात्र विकास कुमार होली की छुट्टी होने पर होस्टल से अपनी मां कुंती देवी के साथ घर जा रहा था. बहदिया मोड़ पर बांका की ओर से आ रही वाहन ने उसे धक्का मार दिया. जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




