बेंहगा गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2015 9:31 AM
कटोरिया. प्रखंड के हड़हार पंचायत अंतर्गत बेंहगा गांव चारों तरफ से पहाड़ व नदी से घिरा है. ग्रामीण कई समस्याओं से जूझ रहे है. सड़क नहीं रहने के कारण मरीज को चारपाई पर उठाकर नौ किलोमिटर दूर कटोरिया रेफलर अस्पताल लाया जाता है. गांव से मुख्य सड़क सठियारी तक आजादी के 67 वर्ष बीत जाने […]
2013 में एसडीओ अमित कुमार ने बेंहगा गांव का निरीक्षण किया था. इस दौरान उन्होंने सड़क, बिजली आदि की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया था. निरीक्षण के बाद प्रखंड परिसर पहुंच कर एसडीओ ने डीडीसी प्रभुराम को इस गांव की समस्या के संबंध में जानकारी दी.
डीडीसी ने बीडीओ को सड़क , बिजली का व्यवस्था कराने का निर्देश दिया, लेकिन आज तक इस गांव में कोई कार्य नहीं हो पाया हैं. आज भी यह गांव में विकास के नाम पर कोसों दूर है. ग्रामीणों ने अविलंब सड़क , बिजली की मांग की है. मांग करने वालों में मो कलीम अंसारी, निजाम अंसारी, अजीम अंसारी, नुरुल अंसारी, जैनुल अंसारी, बलाल अंसारी, रिजवान अंसारी, सिजवान अंसारी आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










