संसाधन के अभाव में शिक्षित नहीं हो रही छात्राएं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2015 10:07 AM
शंभुगंज: बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा संचालित क्षेत्र के पिछड़े, अनुसूचित जाती, पिछड़ी जाति, अल्प संख्यक एवं बीपीएल कार्ड धारी परिवारों के बच्चे को शिक्षा देने के लिए कस्तूबा बालिका विद्यालय की स्थापना 2006 ई में किया गया. पूर्व में विद्यालय एनजीओ के द्वारा चलाया गया लेकिन फिर शिक्षा विभाग द्वारा चलाया जा रहा है. लगभग […]
इस विद्यालय भवन में आठ कमरे, किचन, कार्यालय, शौचालय का निर्माण होना था लेकिन पूर्व के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा आधे अधूरे भवन को बनाकर विद्यालय का संचालन किया जा रहा है. अगर विद्यालय का पूरा भवन बन जाता तो ऊपर के कमरे में विद्यालय की छात्र रहती और नीचे अपनी पढ़ाई करती, लेकिन भवन की कमी के कारण मात्र चार रूम में ही विद्यालय संचालित होता है. इस विद्यालय में ग्यारह वर्ष की आयु की छात्र का नामांकन होता है. विद्यालय में नामांकित छात्रों को वर्ग छ से आठ की पढ़ाई विद्यालय में रहकर करना पड़ता है.
विद्यालय में रहने वाली छात्र की सभी जिम्मेवारी सरकार उठाती है. साथ ही सभी छात्र को सौ रुपया छात्रवृत्ति भी दिया जाता है. विद्यालय में नामांकन का लक्ष्य सौ छात्र का है लेकिन रूम नहीं रहने की वजह से मात्र 66 छात्र ही नामांकित है. यहां की छात्र मध्य विद्यालय पढ़ने जाती है. इसका संचालन मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा किया जाता है. विद्यालय में शिक्षक का तीन पद स्वीकृत है लेकिन वर्तमान में सिर्फ एक शिक्षिका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










