खाद्यान्न उठाव कर समय से वितरित करें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Mar 2015 7:39 AM
बांका: जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक बुधवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी साकेत कुमार ने की. डीएम ने कहा कि जिले के किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सभी अपनी जिम्मेवारी समझते हुए कार्य करें. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत जिले के सभी जन […]
मई का ई चालान जिला प्रबंधक एसएफसी को निर्गत करने का निर्देश दिया एवं सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को खाद्यान्न उठाव हेतु रकम जमा करने को कहा. पैक्स अध्यक्ष सह भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने डीएम से कहा कि किसानों के धान से पैक्स के गोदाम भरे हुए हैं.
बांका प्रखंड द्वारा धान क्रय केंद्र में खरीदारी नहीं की जा रही है. सभी एमओ को पूर्व में निर्देश दिया गया कि जन वितरण प्रणाली की सभी दुकानों का निरीक्षण प्रत्येक दो माह पर करें, लेकिन एमओ द्वारा 10-25 प्रतिशत ही निरीक्षण हो पाया. इस लापरवाही को लेकर डीएम ने सभी एमओ को कड़ी फटकार लगायी. जन शिकायत के कुल दिसंबर 2014 तक 618 शिकायतों के विरुद्ध 425 मामलों का निष्पादन किया गया. 193 मामले अब भी लंबित हैं. फिलहाल 789 शिकायत प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 650 मामले निष्पादित हो चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










