यूको बैंक के असिस्टेंट मैनेजर प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना में पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

Updated at : 31 May 2019 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
यूको बैंक के असिस्टेंट मैनेजर प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना में पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

बेलहर (बांका) : पटना से आयी सीबीआइ की विशेष निगरानी टीम ने शुक्रवार को यूको बैंक शाखा साहबगंज के सहायक मैनेजर सह एरिया मैनेजर संतोष कुमार सिंह को रंगे हाथों घूस लेते धर दबोचा. टीम ने सहायक मैनेजर को पांच हजार रुपया घूस लेते उस वक्त दबोचा, जब वे प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना पास कराने […]

विज्ञापन

बेलहर (बांका) : पटना से आयी सीबीआइ की विशेष निगरानी टीम ने शुक्रवार को यूको बैंक शाखा साहबगंज के सहायक मैनेजर सह एरिया मैनेजर संतोष कुमार सिंह को रंगे हाथों घूस लेते धर दबोचा. टीम ने सहायक मैनेजर को पांच हजार रुपया घूस लेते उस वक्त दबोचा, जब वे प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना पास कराने के नाम पर एक दुकानदार से अवैध राशि ले रहे थे.

जानकारी के अनुसार, साहबगंज बाजार के जय गुरु मशीनरी हार्डवेयर के दुकानदार रामजी प्रभाकर से एरिया मैनेजर ने मुद्रा लोन पास करने के नाम पर कमीशन के रूप में अवैध पैसे की मांग की थी. बैंक मैनेजर के इस रवैये से परेशान होकर दुकानदार रामजी प्रभाकर ने मामले की शिकायत निगरानी से की थी. बैंक प्रबंधक को घूस की राशि के साथ गिरफ्तार कर बेलहर थाना लाया गया, जहां टीम के सदस्यों ने गिरफ्तार मैनेजर का हाथ पानी में धुलवाया गया. आगे की कार्रवाई के लिए मैनेजर को टीम के सदस्य अपने साथ पटना लेकर चले गये. 11 सदस्य वाली सीबीआइ की विशेष टीम का नेतृत्व विभाग के इंस्पेक्टर आशीष पांडेय कर रहे थे. बताया जा रहा है कि सीबीआइ के एक सदस्य पूर्व में ही बैंक आये और दुकानदार रामजी प्रभाकर से मुलाकात कर मामले की पूरी जानकारी ली. टीम के सदस्य ने दुकानदार व बैंक मैनेजर के बीच हुई वार्तालाप को गोपनीय तरीके से रिकार्डिंग भी कराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन