रिश्वत लेते राजस्व लिपिक गिरफ्तार

बांका : समाहरणालय के राजस्व शाखा कार्यालय में बुधवार को घुस लेने के आरोप में डीएम के आदेश पर विभाग के एक कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया. जिन्हें डीएम के आदेश पर जेल भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार कार्यालय में जिले के खुदरा बालू अनुज्ञप्ति को लेकर आवेदन जमा लिया जा रहा […]
बांका : समाहरणालय के राजस्व शाखा कार्यालय में बुधवार को घुस लेने के आरोप में डीएम के आदेश पर विभाग के एक कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया. जिन्हें डीएम के आदेश पर जेल भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार कार्यालय में जिले के खुदरा बालू अनुज्ञप्ति को लेकर आवेदन जमा लिया जा रहा था. इस दौरान विभाग के लिपिक मनोहर तिवारी प्रत्येक आवेदक से बतौर दस्तूरी के रूप में एक हजार रुपये लेने की एक गुप्त सूचना किसी एक आवेदक ने जिलाधिकारी को दे दी.
सूचना मिलने पर जिलाधिकारी कुंदन कुमार हरकत में आये और अपने कार्यालय वेश्म से निकलकर राजस्व शाखा पहुंचे. जहां डीएम के आदेश पर उक्त लिपिक की तलाशी ली गयी. तालाशी के दौरान लिपिक के पास से रिश्वत में लिये गये 43 हजार एक सौ रुपये नगद बरामद हुआ. जिस पर डीएम ने खनिज विकास पदाधिकारी विजय प्रसाद सिंह को लिपिक पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया. तुरंत इस मामले की जानकारी बांका सदर थाना के थानाध्यक्ष राकेश रंजन सिंह को दिया गया.
मामले की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दल बल के साथ राजस्व शाखा पहुंचकर आरोपी लिपिक को हिरासत में ले लिया. बाद में इस मामले की प्राथमिकी खनिज विकास पदाधिकारी ने दर्ज करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




