मतगणना के दौरान भीड़ ने चलाये पत्थर, पुलिस ने बरसायी लाठियां

औरंगाबाद नगर : मंगलवार की सुबह तीन नगर निकाय की मतगणना सिन्हा कॉलेज परिसर में की जा रही थी. जीत के जश्न में समर्थक हाथ में फूल-माला लेकर नारेबाजी कर रहे थे. इसी दौरान ड्यूटी में तैनात जवानों ने नारेबाजी कर रहे समर्थकों को खदेड़ने की कोशिश की. इसके बाद जश्न मना रहे समर्थकों का […]
औरंगाबाद नगर : मंगलवार की सुबह तीन नगर निकाय की मतगणना सिन्हा कॉलेज परिसर में की जा रही थी. जीत के जश्न में समर्थक हाथ में फूल-माला लेकर नारेबाजी कर रहे थे. इसी दौरान ड्यूटी में तैनात जवानों ने नारेबाजी कर रहे समर्थकों को खदेड़ने की कोशिश की. इसके बाद जश्न मना रहे समर्थकों का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा.
इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस ने पथराव करनेवाले लोगों को खदेड़-खदेड़ कर पिटाई की. कुछ निर्दोष लोग पेड़ के नीचे छाया में धूप से बचने के लिए बैठे हुए थे, वे भी पुलिस का कोपभाजन बन गये. यहां तक कि पुलिस ने दिव्यांग व्यक्तियों को भी नहीं छोड़ा. नवीनगर के वार्ड नंबर 14 से आये दिव्यांग नारायण पासवान की जम कर पिटाई कर दी, जिससे वे जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




