महावीर जयंती पर निकली शोभायात्रा, चला लंगर

औरंगाबाद कार्यालय : भगवान महावीर जयंती पर जैन धर्मावलंबियों द्वारा प्रभातफेरी व शोभायात्रा निकाली गयी. जैन धर्मशाला में पूरे दिन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. लंगर की व्यवस्था की गयी थी. शाम को भजन-कीर्तन हुआ. पांच बजे गाजे-बाजे के साथ निकली प्रभातफेरी रमेश चौक, जामा मस्जिद, गणपति मंदिर से होते हुए गांधी मैदान तक पहुंची, फिर […]
औरंगाबाद कार्यालय : भगवान महावीर जयंती पर जैन धर्मावलंबियों द्वारा प्रभातफेरी व शोभायात्रा निकाली गयी. जैन धर्मशाला में पूरे दिन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. लंगर की व्यवस्था की गयी थी. शाम को भजन-कीर्तन हुआ. पांच बजे गाजे-बाजे के साथ निकली प्रभातफेरी रमेश चौक, जामा मस्जिद, गणपति मंदिर से होते हुए गांधी मैदान तक पहुंची,
फिर जैन धर्मशाला के लिये लौट गयी. शोभायात्रा में पीले परिधानों में नर और नारी शामिल थे. शोभायात्रा का नेतृत्व कर रहे कन्हैया लाल जैन ने कहा कि भगवान महावीर का उपदेश मानव जीवन के लिये सबसे कल्यणकारी मंत्र है. कार्यक्रम में जगन्नाथ सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मुरारी सिंह, संजय अग्रवाल आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




