बैजलपुर में करेंट से झुलसा छात्र

Published at :29 Mar 2017 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
बैजलपुर में करेंट से झुलसा छात्र

गांव के बधार में जमीन छूते तार से हुआ हादसा औरंगाबाद शहर : बारुण थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में बिजली के करेंट से झुलस कर 14 वर्षीय छात्र रिशु कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजनों व कुछ ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. […]

विज्ञापन

गांव के बधार में जमीन छूते तार से हुआ हादसा

औरंगाबाद शहर : बारुण थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में बिजली के करेंट से झुलस कर 14 वर्षीय छात्र रिशु कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजनों व कुछ ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.

घटना सोमवार की है. अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि रिशु का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है. इधर, घटना की जानकारी पाकर नगर थाना के दारोगा मो तलहा रात्रि में सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. रिशु के पिता राकेश सिंह ने बताया कि दोपहर के दौरान वह अपनी भैंस लेकर गांव के दक्षिण व सड़क के उतर बधार में गया था. इसी बीच जमीन से छूते बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आकर झुलस गया. मीडिया से बात करते-करते रिशु के मां-बाप बिलख पड़े और बेटे की हालत दिखाते हुए कहा कि अच्छे कर्मों का परिणाम है कि बेटा सलामत है.

राकेश ने बताया कि बिजली कंपनी की लापरवाही से घटना घटी है. पूर्व में कंपनी के पदाधिकारियों को लटकते तार के बारे में सूचना दी गयी थी, लेकिन इस पर कोई अमल नहीं किया गया. अगर पदाधिकारी गांव के लोगों की गुहार सुन लेते, तो यह हादसा नहीं होता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन