बिहार : रफीगंज से हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद में रफीगंज थाना के पुलिस ने भाकपा-माओवादी के हार्डकोर नक्सली देव नंदन राम को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार कुछ महीने पूर्व कासमा थाना क्षेत्र के बक्शी बिगहा गांव के समीप लग रहे सोलर प्लेट प्लांट में हमला बोला था और वहां के कर्मचारियों को […]
औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद में रफीगंज थाना के पुलिस ने भाकपा-माओवादी के हार्डकोर नक्सली देव नंदन राम को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार कुछ महीने पूर्व कासमा थाना क्षेत्र के बक्शी बिगहा गांव के समीप लग रहे सोलर प्लेट प्लांट में हमला बोला था और वहां के कर्मचारियों को बंधक बनाकर लेवी नहीं मिलने पर कैंप को जला दिया था.
जिसके बाद से पुलिसदेवनंदनराम की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इसे रफीगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




