BSSC पेपर लीक केस : औरंगाबाद से दो सेटर गिरफ्तार, 30 अभ्यर्थियों से वसूले थे डेढ़ करोड़

Published at :20 Feb 2017 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
BSSC पेपर लीक केस : औरंगाबाद से दो सेटर गिरफ्तार, 30 अभ्यर्थियों से वसूले थे डेढ़ करोड़

पटना/औरंगाबाद : बिहार में बीएसएससी पेपर लीक मामले में एसआइटी को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सेटिंग करनेवाले गैंग से जुड़े दो लोगाें को इस बार औरंगाबाद से गिरफ्तार किया गया है. इसमें गुड्डू और रजनीश शामिल हैं. दोनों रामाशीष और अटल के संपर्क में थे. बीएसएससी की परीक्षा से पहले दोनों ने औरंगाबाद के […]

विज्ञापन

पटना/औरंगाबाद : बिहार में बीएसएससी पेपर लीक मामले में एसआइटी को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सेटिंग करनेवाले गैंग से जुड़े दो लोगाें को इस बार औरंगाबाद से गिरफ्तार किया गया है. इसमें गुड्डू और रजनीश शामिल हैं. दोनों रामाशीष और अटल के संपर्क में थे. बीएसएससी की परीक्षा से पहले दोनों ने औरंगाबाद के 30 अभ्यर्थियों से परीक्षा पास कराने के नाम पर पैसे वसूले थे. प्रत्येक छात्र से पांच लाख रुपये तक की वसूली की गयी थी. दोनों ने मिल कर डेढ़ करोड़ की वसूली की है. दोनों को औरंगाबाद से पटना लाया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है.

एसआइटी सूत्रों कि मानें, तो गुड्डू और रजनीश के कई बैंकों में एकाउंट हैं. संबंधित बैंकों से दोनों के एकाउंट का डिटेल लिया जा रहा है. इनमें जमा रकम की जानकारी की जा रही है. हालांकि, उनके कब्जे से पुलिस को पैसा बरामद नहीं हुआ है. अब यह जानने की कोशिश की जा रही है कि दोनों ने पैसे का क्या किया. एसआइटी ने दोनों के माेबाइल फोन जब्त किये हैं.

छह आरोपित वापस जेल में
रामाशीष और अटल समेत छह लोगों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया है. अब आयोग के सचिव परमेश्वर राम, डाटा इंट्री ऑपरेटर समेत तीन को रिमांड पर लेने की तैयारी है. इसके लिए एसआइटी सोमवार को कोर्ट में अर्जी लगायेगी.
डेहरी के अनिस उर्फ गोलू की निशानदेही पर पहुंची पुलिस
एसआइटी को यह सफलता रोहतास जिले के डेहरी से पकड़े गये छात्र अनिस उर्फ गोलू को हिरासत में लिये जाने के बाद मिली. गोलू की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों को उठाया. पूछताछ में दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. एसआइटी ने सभी के माेबाइल फोन का सीडीआर निकाला है, उसमें तीनों की एक दूसरे से बातचीत की पुष्टि हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन