औरंगाबाद में महिला की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले में एक महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक आज दोपहर अपराधियों ने घास काटने गयी महिला की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी और फरार हो गये. जहां हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है वहां काफी […]
औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले में एक महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक आज दोपहर अपराधियों ने घास काटने गयी महिला की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी और फरार हो गये. जहां हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है वहां काफी जंगल और झाड़ी है. अपराधी उसी का फायदा उठाकर फरार हो गये. स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक महिला सिरिस गांव की रहने वाली बतायी जाती है.
घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस आस-पास के इलाकों में पूछताछ करने के अलावा महिला के परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




