टंडवा बाजार में जूते-चप्पल की दुकान में मारपीट, लूटपाट

Published at :01 Jul 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
टंडवा बाजार में जूते-चप्पल की दुकान में मारपीट, लूटपाट

नवीनगर : टंडवा थाना क्षेत्र स्थित टंडवा बाजार में वीरेंद्र गुप्ता की जूते-चप्पल की दुकान में लूटपाट की नियत से घुस आये तीन लोगों ने शुक्रवार की देर शाम मारपीट की. तब दुकान में वीरेंद्र गुप्ता का छोटा बेटा अंकित बैठा था. बाहर से आये लोगों ने उससे जूते दिखाने को कहा. इसी दौरान सामान […]

विज्ञापन

नवीनगर : टंडवा थाना क्षेत्र स्थित टंडवा बाजार में वीरेंद्र गुप्ता की जूते-चप्पल की दुकान में लूटपाट की नियत से घुस आये तीन लोगों ने शुक्रवार की देर शाम मारपीट की. तब दुकान में वीरेंद्र गुप्ता का छोटा बेटा अंकित बैठा था. बाहर से आये लोगों ने उससे जूते दिखाने को कहा.

इसी दौरान सामान आैर दाम को लेकर बकझक के साथ ही उनलोगों ने अंकित के साथ मारपीट शुरू कर दी. इतना ही नहीं, तब दुकान के कैश बॉक्स में रखे नकद रुपये भी वे लूट लिये. वैसे, इस मामले में तीन लोगों के नाम भी सामने आये हैं.लुटेरों के जाने के बाद उनकी पिटाई से घायल अंकित को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल, नवीनगर ले जाया गया, जहां उसकी चिकित्सा जारी है.

अंकित गुप्ता ने बताया कि उसकी दुकान में आये तीनों बदमाश शराब के नशे में धुत थे. अंकित ने मारपीट व लूट की घटना के लिए जिम्मेवार लोगों के नाम भी बताया है. उसके मुताबिक, लूटपाट व मारपीट की घटना को टंडवा के ही रामाशंकर तिवारी, मानुग्राम के रहनेवाले प्रशांत कुमार व सिमरी के चंद्र प्रकाश ने अंजाम दिया. उधर, इस संबंध में पूछे जाने पर टंडवा थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि बकाया पैसे की मांग को लेकर मारपीट की घटना होने की जानकारी मिली है. चूंकि इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, इसलिए खबर लिखे जाने तक पुलिस ने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन