उपमुखिया चुनाव के दौरान हुआ हंगामा

रफीगंज : रफीगंज के कोटवार पंचायत के उप मुखिया चुनाव में जम कर हंगामा हुआ. उप मुखिया के लिए धनंजय कुमार सिंह और श्यामकली कुंवर ने परचा दाखिल किया था. वोटिंग कराने के बाद गिनती शुरू हुई. धनंजय को आठ और श्यामकली को सात मत मिला. चुनाव की घोषणा होते ही गलत तरीके से हराने […]
रफीगंज : रफीगंज के कोटवार पंचायत के उप मुखिया चुनाव में जम कर हंगामा हुआ. उप मुखिया के लिए धनंजय कुमार सिंह और श्यामकली कुंवर ने परचा दाखिल किया था. वोटिंग कराने के बाद गिनती शुरू हुई. धनंजय को आठ और श्यामकली को सात मत मिला. चुनाव की घोषणा होते ही गलत तरीके से हराने का आरोप श्यामकली ने लगाया, इसी बीच बाहर खड़े लोग कार्यालय कक्ष में घुस गये और वीडियोग्राफर
,टेंट मालिक व अन्य लोगों के साथ मारपीट की. टेबुल ,कुरसी तोड़ दिये. सूचना पाकर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा पहुंचे और किसी तरह मामले का शांत कराया. इस मामले में सहायक निर्वाची पदाधिकार सह जेपीएस हरेंद्र चौधरी ने रिपोर्ट प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ को सौंपा. बीडीओ ने कहा कि मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




