किसी जाति नहीं, राष्ट्र के योद्धा थे महाराणा प्रताप

Published at :05 May 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
किसी जाति नहीं, राष्ट्र के योद्धा थे महाराणा प्रताप

औरंगाबाद (ग्रामीण) : महाराणा प्रताप की जयंती नौ मई को स्वाभिमान दिवस के रूप में मनायी जायेगी. पहली बार समाजसेवी संस्था युवा गर्जना के बैनर तले होनेवाले कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है. बुधवार को युवा गर्जना के बैनर तले मां भारती शिव मंदिर में एक बैठक हुई, […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : महाराणा प्रताप की जयंती नौ मई को स्वाभिमान दिवस के रूप में मनायी जायेगी. पहली बार समाजसेवी संस्था युवा गर्जना के बैनर तले होनेवाले कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है. बुधवार को युवा गर्जना के बैनर तले मां भारती शिव मंदिर में एक बैठक हुई, जिसमें महाराणा प्रताप जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों पर सर्वसम्मति से चर्चा हुई. बैठक में विभिन्न संस्थानों व दलों से जुड़े युवा कार्यकर्ता एक बैनर के तले दिखे और महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने पर सहमति जतायी.

बैठक की अध्यक्षता करते हुए युवा गर्जना के अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि नौ मई को महाराणा प्रताप की जयंती पर सुबह सात बजे शहर में प्रभातफेरी निकाली जायेगी. इससे पहले महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल बांटा जायेगा. इस कार्यक्रम के बाद युवा गर्जना के कार्यकर्ता शिविर में रक्तदान करेंगे. सदर अस्पताल की सफाई भी की जायेगी. बैठक में एनएसयूआइ के जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह व सिन्हा कॉलेज के छात्र अध्यक्ष शशि कुमार ने कहा कि महाराणा प्रताप राष्ट्र योद्धा थे.

उन्होंने किसी जाति के लिए नहीं, बल्कि मातृभूमि की स्वतंत्रता व स्वाभिमान के लिए लड़ाई लड़ी थी, जो हिंदुओं के लिए गर्व की बात है. शुभम सिन्हा, अमित गुप्ता व उज्ज्वल सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताज्व और अकबर के बीच हुए युद्ध के दौरान सभी जातियों के लोगों ने समय, शक्ति व संपत्ति तक को न्योछावर कर दिया था. बैठक में मोनू कुमार, यशवंत सिंह, राहुल कुमार,काली, जितेंद्र यादव, पुष्कर कुमार, सूरज कुमार, प्रेम सिंह, रजत सिंह, सौरभ सिन्हा, सतीश, संजीत सिंह, अमरेंद्र कुमार, शिवाजी, ऋषभ सिन्हा, प्रभात यादव व जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन