जीटी रोड पर जाम से नहीं मिल रहा छुटकारा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2014 3:51 AM
औरंगाबाद (सदर) : इन दिनों पुरानी जीटी रोड पर इस कदर जाम लगता है कि पैदल चलना मुश्किल हो गया है. इसका दोष कोई ऑटो वालों पर मढ़ता है तो कोई बाइक वालों पर. एक-दूसरे से साइड लेने के चक्कर में लोग हाथापाई भी करने लगते हैं. यह स्थिति एक दिन का नहीं है, बल्कि […]
औरंगाबाद (सदर) : इन दिनों पुरानी जीटी रोड पर इस कदर जाम लगता है कि पैदल चलना मुश्किल हो गया है. इसका दोष कोई ऑटो वालों पर मढ़ता है तो कोई बाइक वालों पर. एक-दूसरे से साइड लेने के चक्कर में लोग हाथापाई भी करने लगते हैं.
यह स्थिति एक दिन का नहीं है, बल्कि हर दिन ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है. अब तो लोगों को इस जाम से ऊब चुके हैं. सब कुछ जिला प्रशासन के संज्ञान में होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है.
क्यों लगता है जाम
शहर में जाम का मुख्य कारण अवैध पार्किग व अतिक्रमण है. साथ ही ऑटो चालक मुख्य सड़क के बीच में ऑटो रोक कर सवारी उतारते हैं व बैठाते हैं. इससे भी जाम लगता है. इसके अलावा एक साथ विभिन्न स्कूलों की बसें एक साथ सड़क पर आ जाने के कारण भी जाम लगता है.
क्या कहते हैं पदाधिकारी
मोटर वाहन निरीक्षक केके त्रिपाठी का कहना है कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पहले भी संबंधित विभाग के अधिकारियों ने अतिक्रमण कारियों व अवैध पार्किग पर रोक लगायी थी. इस दौरान कई गाड़ियों पर जुर्माना भी लगाया गया था. विभाग जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए तत्पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










