गिरने से सीमेंट फैक्टरी का मजदूर जख्मी

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : औरंगाबाद के जसोइया गांव के समीप औद्योगिक क्षेत्र में बन रहे श्री सीमेंट फैक्टरी में काम कर रहा एक मजदूर मंगलवार को ऊपर से गिर पड़ा. इसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी मजदूर मो मकबूल दरभंगा जिला का रहने वाला बताया जाता है. जख्मी हालत में श्री सीमेंट […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : औरंगाबाद के जसोइया गांव के समीप औद्योगिक क्षेत्र में बन रहे श्री सीमेंट फैक्टरी में काम कर रहा एक मजदूर मंगलवार को ऊपर से गिर पड़ा. इसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी मजदूर मो मकबूल दरभंगा जिला का रहने वाला बताया जाता है.

जख्मी हालत में श्री सीमेंट फैक्टरी के लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाये, जहां के चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज करने के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बाहर रेफर कर दिया. जख्मी मो मकबूल ने बताया कि कंपनी में निर्माण का कार्य हो रहा है. इसी बीच अचानक पैर फिसल गया, जिसके कारण अचानक ऊपर से नीचे गिर गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन