मदरपुरा में विषाक्त नाश्ता करने से 70 लोग बीमार

औरंगाबाद (ग्रामीण): सदर प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र के मदरपुरा गांव में विषाक्त नाश्ता करने के उपरांत लगभग 70 बराती व सराती बीमार पड़ गये. आनन-फानन में किसी का इलाज स्थानीय चिकित्सालय में कराया गया, तो किसी को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. दो दर्जन बरातियों का इलाज बारुण में कराया गया. घटना सोमवार […]
घटना सोमवार की रात की है. मिली जानकारी के अनुसार, विशेश्वर यादव की भतीजी नीलम कुमारी की शादी बारुण थाना क्षेत्र के खैरा गांव में युद्धश्ेवर यादव के पुत्र धनंजय यादव के साथ तय थी. समय पर बराती पहुंच गये थे. दरवाजा लगाने के उपरांत बरातियों व सरातियों को लड़की पक्ष वाले नाश्ता कराने लगे. नाश्ता करने के बाद अचानक बरात में कोहराम मच गया. देखते ही देखते नाश्ता कर चुके लोग उलटी करने लगे और फिर उन पर बेहोशी छाने लगी. प्रमोद यादव, जनेश्वर यादव, कंचन कुमारी, अशोक सिंह, भोला सिंह, संतोष सिंह, संजु देवी, प्रमिला देवी, सुमित्र देवी, आशा कुमारी, प्रीति कुमारी, सुमित कुमार, मुनी कुमारी, सरोज कुमार, हरिद्वार सिंह, बिटू कुमार, अनिल सिंह, सुनील सिंह, अलख सिंह, राम सुंदर सिंह सहित पांच दर्जन से अधिक बराती व सराती बीमार पड़ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










