ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :08 Mar 2015 7:13 AM
विज्ञापन

औरंगाबाद/रफीगंज : रफीगंज प्रखंड के कासमा बाजार स्थित मदनपुर मोड़ के समीप शुक्रवार को बोलेरो से कुचल कर तीन लोगों की मौत होने के बाद शनिवार को लोग आक्रोशित हो गये. रामप्रवेश भुइंया के नेतृत्व में सैकड़ों लोग कासमा थाना पहुंचे और थाने का घेराव किया. इससे भी वह शांत नहीं हुए तो सड़क को […]
विज्ञापन
औरंगाबाद/रफीगंज : रफीगंज प्रखंड के कासमा बाजार स्थित मदनपुर मोड़ के समीप शुक्रवार को बोलेरो से कुचल कर तीन लोगों की मौत होने के बाद शनिवार को लोग आक्रोशित हो गये. रामप्रवेश भुइंया के नेतृत्व में सैकड़ों लोग कासमा थाना पहुंचे और थाने का घेराव किया.
इससे भी वह शांत नहीं हुए तो सड़क को लगभग दो घंटे तक जाम कर प्रदर्शन किया. सरकार व स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध नारे लगाये. मृतक के आश्रित को मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग की. सड़क जाम व प्रदर्शन की सूचना पाकर बीडीओ लोक प्रकाश, सीओ अनिल कुमार, इंस्पेक्टर राजेश वर्णवाल, केके साहनी, रफीगंज थानाध्यक्ष श्याम किशोर, विजय कुमार, पंकज कुमार सहित पुलिस के कई पदाधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. लेकिन, आक्रोशित अपने मांग पर अड़े रहे. थोड़ी देर बाद एक बार फिर समझाने का प्रयास हुआ. पदाधिकारियों के आश्वासन मिलने के बाद आक्रोशित शांत हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










