हर्ट अटैक से पूर्व लोजपा अध्यक्ष की हुई मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2014 5:02 PM

विज्ञापन

मदनपुर (औरंगाबाद) : मदनपुर प्रखंड के पूर्व लोजपा अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की मौत हर्ट अटैक से शुक्रवार को हो गयी. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह थाना क्षेत्र के ग्राम दशवतखाप के निवासी थे. घटना के समय गेहूं बोने के लिए अपने खेत का पटवन कर रहे थे. तभी उन्हें सीने में दर्द […]

विज्ञापन

मदनपुर (औरंगाबाद) : मदनपुर प्रखंड के पूर्व लोजपा अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की मौत हर्ट अटैक से शुक्रवार को हो गयी. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह थाना क्षेत्र के ग्राम दशवतखाप के निवासी थे.

घटना के समय गेहूं बोने के लिए अपने खेत का पटवन कर रहे थे. तभी उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई और गिर पड़े और उनकी मौत हो गयी. प्रखंड जदयू अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व सिंह दलितों के हिमायती थे. वहीं वर्तमान लोजपा अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि उनके निधन से लोजपा को अपूरणीय क्षति हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन