280 महिलाओं की जांच कर दी गयी दवाएं

दाउदनगर अनुमंडल : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत दाउदनगर पीएचसी एवं अनुमंडल अस्पताल में विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सकों द्वारा कुल 280 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई. गर्भवती महिलाओं के आवश्यक जांच कराए गए तथा उन्हें दवाएं भी दी गई. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन ओझा एवं […]
दाउदनगर अनुमंडल : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत दाउदनगर पीएचसी एवं अनुमंडल अस्पताल में विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सकों द्वारा कुल 280 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई. गर्भवती महिलाओं के आवश्यक जांच कराए गए तथा उन्हें दवाएं भी दी गई. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन ओझा एवं डॉक्टर नम्रता प्रिया ने गर्भवती महिलाओं की जांच की, जबकि अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर में डॉ रश्मि कुमारी एवं डा. राजेश कुमार ने गर्भवती महिलाओं की जांच की .नोडल पदाधिकारी के रूप में आए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मिथिलेश प्रसाद सिंह ने शिविर का मॉनीटरिंग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




