मां के निधन के बाद ननिहाल में रहता था सुजीत, गांव में शोक

दाउदनगर : सुजीत कुमार की निर्मम हत्या के बाद अकबरपुर गांव में मातम पसरा है. बताया जाता है कि युवक की हत्या गोली मार कर की गई है और शरीर पर तेज धारदार हथियार से किये गये जख्म के भी निशान हैं. ग्रामीणों के अनुसार, करीब 10 वर्ष पूर्व अपनी मां के निधन के बाद […]
दाउदनगर : सुजीत कुमार की निर्मम हत्या के बाद अकबरपुर गांव में मातम पसरा है. बताया जाता है कि युवक की हत्या गोली मार कर की गई है और शरीर पर तेज धारदार हथियार से किये गये जख्म के भी निशान हैं.
ग्रामीणों के अनुसार, करीब 10 वर्ष पूर्व अपनी मां के निधन के बाद से सुजीत अपने ननिहाल में रहता था. उसके पिता नवल प्रसाद अपने गांव हसपुरा प्रखंड के खुटहन गांव में ही रहते हैं और खेती करते हैं. सुजीत की हत्या की जानकारी जैसे ही उसके परिजनों व ग्रामीणों को मिली तो शोक की लहर दौड़ पड़ी. उसकी नानी का रोते-रोते बुरा हाल था. वह रोते-रोते बता रही थीं कि हमर नतिया केकरा का बिगाड़ले हल.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




