दूर क्या जाना, नववर्ष में करें औरंगाबाद के दर्शनीय स्थलों की सैर

औरंगाबाद सदर : नये साल की छुट्टियां शुरू होने वाली है .कई घरों में छुट्टियों का मजा लेने के लिए घूमने जाने का प्लान भी बन चुका होगा. वैसे भी सभी के लिए दिल्ली मुंबई जाना संभव तो नहीं, लेकिन अपने आसपास भी कई दर्शनीय व रमणीय पर्यटन स्थल है, जिनका अपना ऐतिहासिक व पौराणिक […]
औरंगाबाद सदर : नये साल की छुट्टियां शुरू होने वाली है .कई घरों में छुट्टियों का मजा लेने के लिए घूमने जाने का प्लान भी बन चुका होगा. वैसे भी सभी के लिए दिल्ली मुंबई जाना संभव तो नहीं, लेकिन अपने आसपास भी कई दर्शनीय व रमणीय पर्यटन स्थल है, जिनका अपना ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व रहा है. वहां पिकनिक मना कर अपने परिवार के साथ मस्ती कर सकते हैं. औरंगाबाद शहर के आसपास मंदिर, दरगाह, पहाड़, तलाब ,जंगल ,नदी ,मैदान और भी कई प्राकृतिक चीजें देखने लायक हैं.
औरंगाबाद शहर से मात्र 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भगवान भास्कर की नगरी देव ऐतिहासिक त्रेतायुगीन पश्चिमाभिमुख सूर्य मंदिर अपनी विशिष्ठ कलात्मक भाव्यता के साथ-साथ इतिहास के लिए विख्यात है. कहा जाता है कि मंदिर का निर्माण देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा ने किया था. देव स्थित भगवान भास्कर का विशाल मंदिर अपने अप्रतिम सौंदर्य और शिल्प के कारण सदियों से श्रद्धालुओं,पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है. आधुनिक नववर्ष हो या हिंदी पंचाग के विक्रम सम्वत के अवसर पर श्रद्धालु वर्ष की शुरूआत भगवान सूर्य के मंदिर में माथा टेककर करते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




