शहरवासी लेंगे फुटबॉल का मजा, 24 से शुरू होगा टूर्नामेंट
Updated at : 17 Dec 2017 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

अनुग्रह इंटर स्कूल के खेल मैदान में गोल्ड कप टूर्नामेंट शुरू होगा औरंगाबाद शहर : शहरवासियों को बहुत वर्षों बाद फुटबॉल का आनंद लेंगे. आगामी 24 दिसंबर से शहर के अनुग्रह इंटर स्कूल के खेल मैदान में गोल्ड कप टूर्नामेंट शुरू होगा. टूर्नामेंट को लेकर बैठक आयोजित हुई. सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई. […]
विज्ञापन
अनुग्रह इंटर स्कूल के खेल मैदान में गोल्ड कप टूर्नामेंट शुरू होगा
औरंगाबाद शहर : शहरवासियों को बहुत वर्षों बाद फुटबॉल का आनंद लेंगे. आगामी 24 दिसंबर से शहर के अनुग्रह इंटर स्कूल के खेल मैदान में गोल्ड कप टूर्नामेंट शुरू होगा. टूर्नामेंट को लेकर बैठक आयोजित हुई. सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई. अयोजन समिति के सचिव फखरूद्दीन, उप सचिव संतोष कुमार ने बताया कि यह टूनार्मेंट 24 से 31 तक आयोजित होगा.
टूनार्मेंट में बोकारो सेल, धनबाद, टाटा, डीएसए छतिसगढ़, आसनसोल रेलवे, वाराणसी, नेपाल, नागपुर रेलवे की टीमें भाग लेंगी. बताया कि 12 वर्षों के बाद शहर में फुटबॉल टूनार्मेंट का आयोजन हो रहा है. बताया कि मैच के टिकट की बिक्री भी शुरू कर दी गई है. बैठक में पप्पू यादव, दिलीप सिंह, रमोश्वर, अजय यादव, जमाल, मंजय राम, राकेश सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




