पांच माह से नहीं मिली लाभुकों को पेंशन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2014 5:46 AM
रफीगंज (औरंगाबाद) : रफीगंज नगर पंचायत में वृद्धापेंशन, विकलांगता, सामाजिक सुरक्षा से संबंधित लाभुकों को पांच माह से पेंशन नहीं मिली है. वहीं चार माह से राशन भी नहीं मिलने के कारण इनके सामने भुखमरी की समस्या खड़ी हो गयी है. उप मुख्य पार्षद हरेंद्र कुमार ने बताया कि रफीगंज पंचायत क्षेत्र के 16 वार्ड […]
रफीगंज (औरंगाबाद) : रफीगंज नगर पंचायत में वृद्धापेंशन, विकलांगता, सामाजिक सुरक्षा से संबंधित लाभुकों को पांच माह से पेंशन नहीं मिली है. वहीं चार माह से राशन भी नहीं मिलने के कारण इनके सामने भुखमरी की समस्या खड़ी हो गयी है. उप मुख्य पार्षद हरेंद्र कुमार ने बताया कि रफीगंज पंचायत क्षेत्र के 16 वार्ड में पांच माह से पेंशन, चार माह से अनाज नहीं मिलने के कारण लाभुक नगर पंचायत व प्रखंड मुख्यालय के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं.
शहर में बहुत से ऐसे गरीब तबके के लोग रहते हैं, जो इस योजना का पर आश्रित हैं. अब्दुलपुर निवासी विमल पासवान ने बताया कि हमारा कोई परिवार नहीं है. 70 वर्ष की अवस्था में कोई कार्य भी नहीं कर सकता. इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि राशन का उठाव हो रहा है, जल्द ही वितरण कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










