अनिश्चितकालीन हड़ताल से कामकाज हुआ प्रभावित

दाउदनगर अनुमंडल : बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ के आह्वान पर 6 सूत्री मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संविदा पर बहाल कर्मी हड़ताल पर चले गए ,जिसके कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर में कई आवश्यक कार्य प्रभावित दिखे .प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद दिखा .नियमित चिकित्सकों द्वारा ही मैनुअल पुर्जा बनाकर […]
दाउदनगर अनुमंडल : बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ के आह्वान पर 6 सूत्री मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संविदा पर बहाल कर्मी हड़ताल पर चले गए ,जिसके कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर में कई आवश्यक कार्य प्रभावित दिखे .प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद दिखा .नियमित चिकित्सकों द्वारा ही मैनुअल पुर्जा बनाकर मरीजों की दवाएं लिखी जा रही थी.
दोनों नियमित चिकित्सक डॉ आरएन ओझा एवं डॉ यतींद्र प्रसाद मरीजों का इलाज कर रहे थे. बताया गया कि दाउदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा पर नियुक्त चार बीपीएमयू,4 ऑपरेटर, चिकित्सक, आयुष चिकित्सक, फार्मासिस्ट एवं 14 एएनएम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं.इससे कामकाज प्रभावित हुआ है.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर में पदस्थापित दो नियमित चिकित्सक,तीन एएनएम एवं अन्य नियमित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ही कार्य किया जा रहा है. पुर्जा काटने एवं अन्य कार्य करने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके कारण मरीजों को परेशानी उत्पन्न हो रही है. प्रसव कक्ष में नियमित एएनएम द्वारा कार्य कर किया जा रहा है. ओटी रूम पूर्व की तरह काम करता रहा.इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




