ब्लीचिंग की जगह हो रहा चूने का छिड़काव !

Updated at : 22 Nov 2017 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
ब्लीचिंग की जगह हो रहा चूने का छिड़काव !

फाॅगिंग के दौरान भी खनापूर्ति की मिल रहीं शिकायतें मच्छरों के आतंक से परेशान है पूरा शहर औरंगाबाद सदर. शहर में फॉगिंग व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव शुरू हो गया है. हालांकि छिड़काव के नाम पर खानापूर्ति की बातें सामने आ रही हैं. शहर के वार्ड 19 के निवासी रामाशीष शर्मा, पूर्व मुखिया अरुण कुमार […]

विज्ञापन
फाॅगिंग के दौरान भी खनापूर्ति की मिल रहीं शिकायतें
मच्छरों के आतंक से परेशान है पूरा शहर
औरंगाबाद सदर. शहर में फॉगिंग व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव शुरू हो गया है. हालांकि छिड़काव के नाम पर खानापूर्ति की बातें सामने आ रही हैं. शहर के वार्ड 19 के निवासी रामाशीष शर्मा, पूर्व मुखिया अरुण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह, पतंजलि कुमार ने कहा कि ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव के नाम पर सफेद चूना का छिड़काव किया जा रहा है. आसपास के वार्डों में ऐसा ही हुआ है
नगर पर्षद के कर्मी बाइक पर बैठ कर फॉगिंग करते निकल जाते हैं. एक जगह पर ठीक से दो मिनट का समय भी नहीं दिया जा रहा. नाराज लोगों का यह भी कहना है कि मोटरसाइकिल के साइलेंसर से धुआं निकल रहा है या फॉगिंग मशीन से यह किसी को पता ही नहीं चल रहा.
नगर पर्षद अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि ऐसा नहीं है कि ब्लीचिंग और फॉगिंग नहीं करायी जा रही है. हर मुहल्ले में इसका छिड़काव किया जा रहा है. नप कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि कोई भी मुहल्ला फॉगिंग और ब्लीचिंग के छिड़काव से न छूटे. वहीं दोनों सफाई एजेंसियों को भी सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन