खेतों में ही झुलस रही धान की पकी हुई फसल, बढ़ी चिंता

Updated at : 14 Nov 2017 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
खेतों में ही झुलस रही धान की पकी हुई फसल, बढ़ी चिंता

किसानों को नहीं मिल रहे कटनीहार ओबरा : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में धान की फसल खेतों में पक कर तैयार है. लेकिन, कटनिहार के अभाव में फसल खेतों में पड़े हुए है. गौरतलब है कि सरकार द्वारा आगामी 15 नवंबर से धान की अधिप्राप्ति पैक्स के माध्यम से किया जाना है. विभिन्न पंचायत के […]

विज्ञापन
किसानों को नहीं मिल रहे कटनीहार
ओबरा : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में धान की फसल खेतों में पक कर तैयार है. लेकिन, कटनिहार के अभाव में फसल खेतों में पड़े हुए है. गौरतलब है कि सरकार द्वारा आगामी 15 नवंबर से धान की अधिप्राप्ति पैक्स के माध्यम से किया जाना है. विभिन्न पंचायत के पैक्स अध्यक्षों ने किसानों के घर डोर-टू-डोर जाकर रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन व आधार कार्ड से लिंक करने का किसानों से अपील कर रहे है. बताया जाता है कि ओबरा प्रखंड में इस वर्ष धान का अच्छी पैदावार हुई है. लेकिन, कटनिहार के अभाव में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
करसांव पैक्स अध्यक्ष बिंदा यादव, ऊब पैक्स अध्यक्ष आशा देवी, तेजपुरा रंजन कुमार, भरूब राकेश शर्मा, सोनहुली बेचू सिंह, मलवां उपेंद्र सिंह, गैनी सत्येंद्र शर्मा, सदीपुर डिहरी दुधेश्वर नारायण सिंह, ओबरा सत्येंद्र कुमार सहित अन्य ने पैक्स अध्यक्षों ने किसानों से मिल कर ऑनलाइन कराने की अपील कर रहे हैं. पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि जिन किसानों को आधार कार्ड से लिंक किया जायेगा, वैसे किसानों की धान की खरीददारी की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन