बस एजेंट व कंडक्टरों ने छात्रों को दौड़ा कर पीटा

नवीनगर : बस में चढ़ने के बाद भाड़ा को लेकर एजेंट और छात्रों के बीच बहस हो गयी. विवाद इस कदर गहराया कि स्टैंड में रहने वाले एजेंट व कंडक्टर एक हो गये और फिर छात्रों की पिटाई शुरू कर दी. दौड़ा-दौड़ा कर छात्रों की पिटाई की. घटना गुरुवार की सुबह की है. लगभग एक […]
नवीनगर : बस में चढ़ने के बाद भाड़ा को लेकर एजेंट और छात्रों के बीच बहस हो गयी. विवाद इस कदर गहराया कि स्टैंड में रहने वाले एजेंट व कंडक्टर एक हो गये और फिर छात्रों की पिटाई शुरू कर दी. दौड़ा-दौड़ा कर छात्रों की पिटाई की. घटना गुरुवार की सुबह की है. लगभग एक घंटे बाद छात्रों का हुजूम आक्रोशित हो गया और आसपास के लोगों के सहयोग से नवीनगर-अंबा मुख्य पथ में नवीनगर-कुटुंबा सीमा स्थित तुरता मोड़ के पास सड़क को जाम कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया. वाहन एजेंटों पर कार्रवाई नहीं होने और पुलिस की लेटलतीफी पर छात्रों ने जम कर बवाल काटा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




