Bhojpur New SP Awadhesh Dixit : भोजपुर जिले के नए पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित द्वारा गुरुवार को प्रभार ग्रहण किया गया. 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी अवधेश दीक्षित भोजपुर जिले के 108वें एसपी होंगे. इसके पूर्व उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण
पदभार ग्रहण करने के उपरांत एसपी द्वारा पुलिस कार्यालय की अपराध शाखा, हिंदी शाखा, विदेशी शाखा सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया.
इस दौरान कंट्रोल रूम सहित सभी शाखाओं की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों के त्वरित, सुचारू एवं प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
विधि व्यवस्था और अपराध नियंत्रण प्राथमिकता
उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि जिले में विधि व्यवस्था का संधारण एवं अपराध पर नियंत्रण करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. इसके साथ ही पुलिस-पब्लिक मैत्री पर भी विशेष फोकस रहेगा.
आईपीएस अधिकारी अवधेश दीक्षित का पिछला कार्यकाल
बता दें कि एसपी अवधेश दीक्षित पूर्व में बिहार पुलिस मुख्यालय में कार्मिक-एसपी वन के रूप में सेवा दे रहे थे. इसके पहले वे गोपालगंज एवं लखीसराय में बतौर एसपी अपनी सेवा दे चुके हैं.
Also Read : फल्गु नदी में सालभर पानी लाने का ब्लूप्रिंट तैयार, दिल्ली में मीटिंग के बाद जल्द शुरू होगी उड़ाही
व्यक्तिगत परिचय
उनकी पत्नी काम्या मिश्रा भी 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी रही हैं, जिनकी पृष्ठभूमि और कार्यशैली से प्रशासनिक हलके भली-भांति परिचित हैं.
इस दौरान कंट्रोल रूम सहित सभी शाखाओं की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों के त्वरित, सुचारू एवं प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
Also Read : ग्लैमर की दुनिया छोड़ आध्यात्मिक राह पर निकला युवक, साइकिल से कर रहा 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
विधि व्यवस्था और अपराध नियंत्रण प्राथमिकता
उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि जिले में विधि व्यवस्था का संधारण एवं अपराध पर नियंत्रण करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. इसके साथ ही पुलिस-पब्लिक मैत्री पर भी विशेष फोकस रहेगा.
आईपीएस अधिकारी अवधेश दीक्षित का पिछला कार्यकाल
बता दें कि एसपी अवधेश दीक्षित पूर्व में बिहार पुलिस मुख्यालय में कार्मिक-एसपी वन के रूप में सेवा दे रहे थे. इसके पहले वे गोपालगंज एवं लखीसराय में बतौर एसपी अपनी सेवा दे चुके हैं. उनकी पत्नी काम्या मिश्रा भी 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी रही हैं