रेल पुलिस ने उत्पात मचाते 14 पियक्कड़ों को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

जोगबनी : रविवार की शाम रेल थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जोगबनी रेल परिसर में नेपाल से शराब पीकर लौटे शराबियों के खिलाफ धर-पकड़ अभियान चलाया गया. इसमें उत्पात मचा रहे 14 शराबियों को पकड़ कर जेल भेजा गया. रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार की संध्या चार बजे से ही शराबियों के […]

विज्ञापन

जोगबनी : रविवार की शाम रेल थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जोगबनी रेल परिसर में नेपाल से शराब पीकर लौटे शराबियों के खिलाफ धर-पकड़ अभियान चलाया गया. इसमें उत्पात मचा रहे 14 शराबियों को पकड़ कर जेल भेजा गया. रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार की संध्या चार बजे से ही शराबियों के खिलाफ अभियान चलाया गया. इसमें 14 शराबियों को पकड़ा गया. जिन 14 लोगो को पकड़ कर जेल भेजा गया उनमें सात जोगबनी के हैं.

इनमें अशोक कुमार स्वर्णकार, मनोज कुमार सोनी मो सईद अंसारी, शिव कुमार साह, मंगल माली, भोला मंडल व रामचंद्र पासवान शामिल हैं. वहीं फारबिसगंज के पांच लोग पकड़े गये. इनमें मनोज कुमार महतो,मो शमशाद, मनोज यादव, मो सलाउद्दीन व मो मुमताज शामिल हैं. इसके अलावा एक व्यक्ति किशनगंज का मंटू सोरेन व छपरा के राजेंद्र साह को पुलिस ने शराब के नशे में पकड़ा, जिसे उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया. इस अभियान में रेल पुलिस के संजीव पासवान, श्याम यादव, नविन कुमार, घनश्याम पासवान व विमल सिंह शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन