पटना सिटी : अगमकुआं िस्थत ज्वेलरी दुकान पर बोला धावा
पटना सिटी : अगमकुआं थाना में शुक्रवार की शाम भूतनाथ रोड स्थित सुहाग ज्वेलर्स में लूटपाट करने आये चार बदमाशों में एक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया. लोगों ने उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया. इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की. सब्जी खरीदने जा रही एक महिला के पैर […]
पटना सिटी : अगमकुआं थाना में शुक्रवार की शाम भूतनाथ रोड स्थित सुहाग ज्वेलर्स में लूटपाट करने आये चार बदमाशों में एक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया. लोगों ने उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया. इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की. सब्जी खरीदने जा रही एक महिला के पैर में गोली लग गयी.
आपके शहर में
पुलिस ने महिला को एनएमसीएच में भर्ती कराया जहां से उसे पीएमसीएच भेज दिया गया. जबकि तीन बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले. मौके से पुलिस ने एक बाइक व देसी कट्टा भी बरामद किया है. बताया जाता है अपराधियों के मनसूबे को भांपते हुए दुकानदार मनीष कुमार व उसके पिता ने शोर मचा दिया. शोर सुन कर आसपास के लोग जुट गये. इसके बाद खुद को घिरा पाकर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए