सहरसा:करंट लगने से छात्र की मौत,हंगामा

सहरसा:बिहार के सहरसा जिले में सोमवार को हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई जिसके बाद लोग सड़क पर उतरकर अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार जब बच्चा ट्यूशन क्लास जा रहा था तभी वहीं पास में ही गिरे तार की चपेट में […]
सहरसा:बिहार के सहरसा जिले में सोमवार को हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई जिसके बाद लोग सड़क पर उतरकर अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार जब बच्चा ट्यूशन क्लास जा रहा था तभी वहीं पास में ही गिरे तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.
उसकी मौत के बाद लोगों का हंगामा जारी है. घटना से आक्रोशित छात्रों ने बिजली पावर ग्रिड में तोड़फोड़ की और आग लगा दी. लोगों ने सुपौल पैसेंजर ट्रेन के इंजन को भी जला डाला. पुलिस के अनुसार, सुपौल का रहने वाला नौवीं कक्षा का छात्र सूरज कुमार सहरसा में रहकर पढ़ाई करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




