रियो ओलंपिक में पदक विजेता को बंदूक दिखाकर लूटा

रियो डि जनेरियो : स्पेन के ओलंपिक पदक विजेता सेलर फर्नांडो इकावारी ने कहा है कि रियो डि जनेरियो में नाश्ते के लिए जाते हुए उन्हें और स्पेन टीम के उनके दो और साथियों को बंदूक दिखाकर लूटा गया और वे भाग्यशाली हैं कि इस घटना के बाद जीवित हैं. सोमवार को रियो ओलंपिक सेलिंग […]
रियो डि जनेरियो : स्पेन के ओलंपिक पदक विजेता सेलर फर्नांडो इकावारी ने कहा है कि रियो डि जनेरियो में नाश्ते के लिए जाते हुए उन्हें और स्पेन टीम के उनके दो और साथियों को बंदूक दिखाकर लूटा गया और वे भाग्यशाली हैं कि इस घटना के बाद जीवित हैं.
इकावारी और स्पेन की सेलिंग टीम के दो सदस्यों से शुक्रवार सुबह लूटपाट हुई थी जब पांच किशोरों ने उनकी पसलियों और छाती पर पिस्टल तान दी थी. इकावारी ने बताया कि लड़कों की उम्र 16 साल से अधिक नहीं थी.इकावारी ने कहा कि उन्होंने अपने मोबाइल फोन और अन्य छोटे इलेक्ट्रिक उपकरण हमलावरों को सौंप दिए जिसके बाद वे भाग गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










